Daily GK in Hindi – 29th January 2016

Gromo Referal

रद्द किया अपना फैसला,  सुप्रीम कोर्ट ने संजय  मिश्रा को बनाया यूपी का लोकायुक्त

  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर अपने ही एक आदेश को रद्द कर दिया है।
  •  इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का लोकायुक्त नियुक्त करने का 16 दिसंबर का अपना आदेश निरस्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस संजय मिश्रा को इस पद पर नियुक्त कर दिया है। जस्टिस संजय मिश्रा भी इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज थे।

स्मार्ट सिटी की पहली सूची में नयी दिल्ली और लुधियाना

  • देश में सौ स्मार्ट शहर बनाने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के पहले चरण में 20 शहरों के नामों के आज किये गये एेलान में नयी दिल्ली और लुधियाना जगह बनाने में सफल रहे।
  • ओडिशा का भुवनेश्वर सबसे पहले, महाराष्ट्र का पुणे दूसरे तथा राजस्थान का जयपुर तीसरे नंबर पर है।
  • शीर्ष 20 शहरों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा पांच राज्यों की राजधानियां भुवनेश्वर, जयपुर, गुवाहाटी, चेन्नई और भोपाल हैं।

गुरदीप सिंह को एनटीपीसी का चेयरमैन और एमडी नियुक्त किया

  • एनटीपीसीका चेयरमैन और एमडी गुरदीप सिंह को बनाया गया है।
  • 51 साल के सिंह पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिनका चयन सर्च कमेटी के जरिए किया गया है। अभी वे गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन के प्रमुख हैं।
  • वर्ष 1987 में एनटीपीसी से ही शुरुआत करने के बाद सिंह ने ऊर्जा क्षेत्र की कई कंपनियों में काम किया है।
  • सिंह विभिन्न पदों पर सीएसईसी, पावरजेन और आईडीएफसी परियोजनाओं में काम कर चुके हैं।

सानिया ने फिर किया कमाल, हिंगिस संग जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन

  • सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चेक गणराज्य की आंद्रिया लावाकोवा और लूसी राडेका को सीधे सेटों में हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल खिताब जीत लिया जो उनकी लगातार 36वीं जीत है।
  • शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे 45 मिनट तक चले मैच में सातवीं वरीयता प्राप्त चेक प्रतिद्वंद्वियों को 7-6, 6 -3 से हराया।
  • यह उनका लगातार तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। दोनों 2015 में विंबलडन और अमेरिकी ओपन जीत चुकी हैं।
    sania_hingis_2

जीका वायरस के खतरे से बचने को भारत ने कमर कसी

  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जीका वायरस के संभावित खतरे से निपटने के लिए कमर कस ली है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बैठक कर स्वास्थ्य सचिव बी. पी. शर्मा के नेतृत्व में तकनीकी विशेषज्ञों का एक समूह गठित करने का फैसला किया। समूह अन्य देशों में जीका वायरस के फैलने से उत्पन्न स्थिति पर नजर रखेगा और आवश्यक रूप से उठाए जाने वाले कदमों के बारे में सलाह देगा।
  • केंद्र सरकार ने यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की उस चेतावनी के बाद उठाया है, जिसमें संगठन ने कहा था कि यह वायरस विस्फोटक तरीके से बढ़ रहा है और इससे भारत जैसे देश प्रभावित हो सकते हैं।
  • गौरतलब है कि इस वायरस का फैलाव पिछले वर्ष ब्राजील में शुरू हुआ और यह अब तक अमेरिकी क्षेत्र में 24 देशों में फैल चुका है।

आईएमएफ ने लागू किये सुधार, भारत को मिला कोटा

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए कोटा और प्रशासन व्यवस्था में वर्ष 2010 में प्रस्तावित सुधारों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब भारत भी शीर्ष 10 कोटा वाले देशों में शामिल हो गया।
  • आईएमएफ ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कोटा 329 अरब डॉलर से दुगुणा कर 659 अरब डॉलर कर दिया गया है।